35.1 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयशिक्षाहेडलाइंस

बेंगलुरु स्कूल में लड़कों ने की लड़कियों के साथ छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

बेंगलुरु, 3 अगस्त | यहां एक निजी स्कूल के लड़कों के एक समूह के खिलाफ अपनी कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

घटना बसवेश्वरनगर थाना क्षेत्र की बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, इसके बारे में पता चलने पर लड़की के माता-पिता में से एक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मंगलवार को आठवीं कक्षा के लड़कों ने अश्लील हरकत की।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी लड़कों ने अपने कपड़े उतारकर लड़कियों से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें प्रताड़ित किया।

घर पहुंचकर छात्राओं ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई।

एक अभिभावक ने अंग्रेजी कक्षा में हुई इस घटना पर प्रबंधन से सवाल किया और लड़कों के खिलाफ कार्रवाई  की मांग की।

लेकिन, प्रबंधन ने शिकायत को नजरअंदाज कर दिया।

आखिरी बेंच पर बैठे आरोपी लड़के अश्लील हरकतें कर रहे थे। अभिभावकों ने छात्रों द्वारा स्नैपचैट ऐप के इस्तेमाल पर भी चिंता व्यक्त की।

इससे चिंतित होकर लड़की के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अन्य ख़बरें

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद फिर साथ दिखीं सोनिया और ममता, विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चाएं तेज

Newsdesk

आरबीआई ने नहीं लिया कागजी नोट बंद करने का फैसला, पीआईबी फैक्ट चेक में वायरल दावा निकला फर्जी

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading