35.1 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कंग्रेस के पूर्व सांसद सोलंकी का निधन

भोपाल, 21 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सूरज भान सोलंकी का हृदयाघात से निधन हो गया। सोलंकी के पिता शिव भानु सोलंकी पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सोलंकी के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेष शर्मा ने बताया कि सोलंकी (60) का हृदयाघात के चलते रविवार को भेापाल में निधन हो गया। सोलंकी पेशे से पायलट थे और पायोनियर फ्लाइंग अकादमी के पूर्व चेयरमेन रहे हैं। सोलंकी एक बड़े आदिवासी नेता थे।

सोलंकी के निधन पर कमल नाथ ने कहा, “पूर्व सांसद सूरजभानु सोलंकी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

नगरीय निकायो में 15,16 एवं 18 जून को आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर

Newsdesk

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता : नपाध्यक्ष

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading