34.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रानीताल स्टेडियम में सरकारी संपत्ति पर कब्जे और तोड़फोड़ की शिकायत



खेल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर। रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संचालित क्रिकेट अकादमियों के संचालकों ने बल्ली क्रिकेट एकेडमी के कोच बल्ली सोनकर पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कब्जे की कोशिश करने और अन्य अकादमियों के संचालन में बाधा उत्पन्न करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में कई क्रिकेट अकादमी संचालकों ने जिला खेल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि रानीताल स्टेडियम में विगत 12 से 15 वर्षों से विभिन्न क्रिकेट अकादमियां संचालित हो रही हैं, लेकिन हाल के समय में विवाद बढ़ गया है। आरोप है कि बल्ली क्रिकेट एकेडमी द्वारा मैदान के गेटों पर ताला लगा दिया जाता है, पानी की पाइप लाइन तोड़ी जाती है और पानी की सप्लाई बाधित की जाती है, जिससे खिलाड़ियों की प्रैक्टिस प्रभावित हो रही है।
क्रिकेट अकादमी संचालक शशांक कोश ने बताया कि वे पिछले करीब 10 वर्षों से रानीताल क्रिकेट ग्राउंड में अकादमी चला रहे हैं। उनके अनुसार कई बार पानी के पाइप तोड़े गए और कनेक्शन काटे गए, जिसकी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरों में भी कैद है। उनका कहना है कि पानी नहीं मिलने से पिच तैयार नहीं हो पाती और खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी होती है।
अकादमी संचालकों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और दूसरी अकादमियों को बंद कराने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, पिछले एक-दो वर्षों में खेल विभाग को तीन से चार बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
वहीं, मामले में जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे ने कहा कि दो प्रशिक्षकों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक नल और पाइप क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रशिक्षकों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा आपसी सहमति और एमओयू के माध्यम से विवाद का समाधान कराया जाएगा। खेल अधिकारी ने कहा कि ताला लगाने और अन्य शिकायतों को भी संज्ञान में लिया गया है तथा मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

नगरीय निकायो में 15,16 एवं 18 जून को आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर

Newsdesk

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता : नपाध्यक्ष

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading