जबलपुर। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी न 1 के प्रभारी चिकित्साप अधिकारी डॉ श्री अजय चौहान की अध्यक्षता में सीनियर्स सिटीजनों के संगठनों के सलाहकार प्रतिनिधि गुरमुख दास तलरेजा,अनिल शुक्ला, कृपा शंकर शर्मा के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक आयोजित की गई सलाहकार प्रतिनिधियों ने डिस्पेंसरी का सूक्ष्म निरीक्षण कर संतोष जाहिर किया। इस दौरान कतार लगे लाभार्थियों से भी मुलाकात की । अनिल शुक्ला ने बताया कि इस बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिसमें के एस शर्मा ने डिस्प्ले बोर्ड सुचारू रूप से संचालित करने की बात कही, वही लोकल परजेस की दवाइयां जो डॉक्टरों द्वारा लिखी जाती मेडिसन सप्लायर वही मेडिसन सप्लाई पर जोर दिया गया। सलाहकार प्रतिनिधि कृपा शंकर शर्मा, गुरमुख दास, अनिल शुक्ला ने डिस्पेंसरी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय चौहान, डॉ आर एस टहिल्यानी, डॉ वी जी राव, एवं स्टाफ के सचिन मंगेश पटले, अनुराग यादव, विनोद राउत, इनायत उल्ला खान,शंकर लाल साहू सहित अन्य लोगों के सहयोगात्मक कार्यशैली की सराहना की एवं उपलब्ध सुविधाओं पर सन्तुष्टि जाहिर की बैठक में अंत में अनुराग यादव ने आभार प्रकट किया।


