35.1 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

कोविड-19 वैश्विक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 7 अरब यूरो जुटाए गए

 बीजिंग, 6 मई| कोविड-19 वैश्विक प्रतिक्रिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित हुआ, जिसका लक्ष्य दुनिया भर में कोविड-19 के टीके, उपचार और परीक्षण को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में लगभग 7 अरब 40 करोड़ यूरो जुटाए गए। यूरोपीय संघ स्थित चीनी प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष चांग मिंग ने वीडियो संदेश भेजकर कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का एक जिम्मेदार सदस्य है। हालांकि चीन की स्वयं की महामारी की रोकथाम का कार्य अब भी कठिन है, फिर भी जरूरतमंद देशों को सहायता प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहा है। चीन हमेशा की तरह, महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को समन्वित करने में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए डब्ल्यूएचओ का समर्थन करेगा।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से विकासशील देशों को सहायता देने, त्रिपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग सहयोग को मजबूत करने की अपील भी की।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ऑनलाइन सम्मेलन में मानव जाति की एकता पर जोर दिया और कहा कि इस वायरस को हराने के लिए एक वैक्सीन खोजने की दौड़ देशों के बीच प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि हमारे जीवन में सबसे जरूरी कार्य है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयसस ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक प्रतिक्रिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लगभग 7 अरब 40 करोड़ यूरो जुटाए गए।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

जीईएम ने बदली सरकारी खरीद की तस्वीर, 10 साल में 400 करोड़ से 5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा कारोबार: सीईओ मिहिर कुमार

Newsdesk

रूस पर दबाव बढ़ाने की तैयारी, ईयू ने 21वें प्रतिबंध पैकेज का किया

Newsdesk

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading