35.1 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिल्डर के घर पर बमबाजी, बदमाशों ने कारों में की तोड़फोड़

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के न्यू शोाभापुर इलाके में रविवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। बदमाशों ने एक बिल्डर के घर को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके और बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित अक्षय सिंह बिल्डर का काम करते हैं, जबकि उनके छोटे भाई आदित्य सिंह अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ युवक घर के बाहर बैठकर गांजा पी रहे थे। परिवार के लोगों ने विरोध किया और वहां से हटने को कहा, जिससे आरोपी नाराज हो गए। जाते समय उन्होंने धमकी भी दी थी।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह आरोपियों ने इलाके की रेकी की और देर रात एक्सिस स्कूटी से पहुंचे तीन बदमाशों ने घर पर एक के बाद एक दो बम फेंके। धमाकों के बाद आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कारों पर पत्थर बरसाए, जिससे वाहनों के शीशे टूट गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

नगरीय निकायो में 15,16 एवं 18 जून को आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर

Newsdesk

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता : नपाध्यक्ष

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading