35.1 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
खेल

शतक से चूकने के बावजूद एलएसजी की जीत से खुश नजर आए मिशेल मार्श, कहा- जीतकर अच्छा लगा



लखनऊ, 15 मई आईपीएल 2026 में शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेले गए मुकाबले में मिशेल मार्श ने अपनी विस्फोटक पारी से एलएसजी को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मार्श को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


मैच के बाद मार्श ने कहा, “जीत कर अच्छा लगा। इस सीजन में हमारे लिए ऐसी जीतें बहुत कम रही हैं, इसलिए यह संतोषजनक है।”



जोस इंग्लिस के साथ पहले विकेट के लिए 70 गेंदों पर हुई 135 रनों की साझेदारी पर मार्श ने कहा, “यह एक अच्छी पार्टनरशिप थी। वह मुझ पर से दबाव कम करता है।”



एलएसजी प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी है। जीत सिर्फ टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। इसके बावजूद मार्श ने टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, “इस ग्रुप में हमारे पास बहुत अच्छे लोग हैं, कुछ बहुत अच्छे युवा हैं, जो मुझे बहुत पसंद है। सभी अच्छा कर रहे हैं। मुझे इन लड़कों के साथ मजा आ रहा है।”



एलएसजी को 188 रन का लक्ष्य मिला था। मिशेल मार्श ने अपनी विस्फोटक पारी से इस लक्ष्य को छोटा और साधारण बना दिया। पारी की शुरुआत करने आए दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मात्र 38 गेंदों पर 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 90 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनके साथी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 32 गेंदों पर 36 रन बनाए। इसके अलावा, निकोलस पूरन ने 17 गेंदों पर नाबाद 32 और मुकुल चौधरी ने 10 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए।



इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। सीएसके के लिए कार्तिक शर्मा ने 42 गेंदों पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली थी। शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 32 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाए थे।



एलएसजी के लिए आकाश महाराज सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए थे।



एलएसजी-सीएसके मैच के बाद अंकतालिका पर नजर डालें तो हार के साथ ही सीएसके छठे नंबर पर चली गई है। सीएसके के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। एलएसजी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम दसवें नंबर पर है। सीजन के 12वें मैच में एलएसजी की यह चौथी जीत थी।

अन्य ख़बरें

रादुकानू ने ब्लिंकोवा को 6-0, 6-3 से हराया, क्वींस के दूसरे राउंड में शानदार एंट्री

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: ईरानी टीम को वर्ल्ड कप मुकाबलों से एक दिन पहले अमेरिका में आने की अनुमति

Newsdesk

सिर्फ 6 बल्लेबाज, जिनके नाम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading