32.2 C
Jabalpur
May 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भारत बन रहा भरोसेमंद ग्लोबल पार्टनर, दुनिया यहां के युवाओं और टेक्नोलॉजी से प्रभावित: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 23 मई  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के युवाओं, भारत की टेक्नोलॉजी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया का भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बनकर उभर रहा है और इसका सबसे बड़ा लाभ देश के युवाओं को मिलने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हालिया 5 देशों के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ पांच देशों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इस दौरान दुनिया की कई बड़ी कंपनियों और वैश्विक नेताओं के साथ उनकी विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हर जगह एक बात समान रूप से महसूस हुई कि दुनिया भारत के विकास और भारतीय युवाओं की क्षमता को लेकर बेहद आशावादी है।उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है और भारत भी विभिन्न देशों के साथ साझेदारी कर रहा है ताकि देश के युवाओं को रोजगार, नए अवसर और ग्लोबल एक्सपोजर मिल सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नीदरलैंड के साथ सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, कृषि और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में अहम चर्चा हुई है। वहीं स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल इनोवेशन पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है।उन्होंने आगे बताया कि नॉर्वे के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी और मैरीटाइम सेक्टर में सहयोग को आगे बढ़ाया गया है। इसके अलावा यूएई के साथ स्ट्रैटेजिक एनर्जी और टेक्नोलॉजी पार्टनर्शिप को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। इटली के साथ रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, विज्ञान और टेक्नोलॉजी जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी पर सहमति बनी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन सभी अंतरराष्ट्रीय समझौतों और साझेदारियों का सीधा लाभ भारत के युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हर नया निवेश, हर टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और हर इंडस्ट्रियल कोलेबोरेशन युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर लेकर आता है

अन्य ख़बरें

कैसा रहा माइक्रोग्रैविटी में बाल कटवाने का अनुभव? शुभांशु शुक्ला ने बताया स्पेस का रोचक किस्सा

Newsdesk

झारखंड: मुख्यमंत्री ने भीषण लू के बीच पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Newsdesk

नासिक: एंटी-गुंडा स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों से 3 देसी कट्टे और 3 कारतूस जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading