मण्डला। शनिवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक नेमलाल धुर्वे के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। नवांकुर संस्था बुढऩेर नर्मदा महिला संघ मोहगांव सेक्टर क्रमांक 1 में ग्राम मलपहरी में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्रोतों के साफ सफाई की गई। जिसमें जल है तो कल है, जीवन ही जल है का महत्व के लिए जन जागरूकता करते हुए लोगों को प्रेरित किया गया तथा नदी नाल कुआं हेड पंप केकिनारे साफ सफाई के लिए ग्रामीण जनों से इस विषय को लेकर के विस्तृत बैठक संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को जन जागरूकता किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकूर संस्था ग्राम विकास पप्रश्नफूटन समिति का उद्देश्य और गंगा दशहरा कलश यात्रा कार्यक्रम के बारे में बातचीत किया गया। ग्राम मलपहरी, ग्राम गिटार के सभी जनप्रतिनिधि और गांव के लोग मिलकर गंगा दशहरा कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, वहीं 25 मई को लेकर उसकी पूरी रूपरेखा बनाई गई तथा सीएमसीएलडीपीएम और बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के बारे में भी बताया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा शपथ लिया गया। इस अवसर पर स्वयं समूह संगठन, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों, सगनू नंदा सीएमसीएलडीपी छात्र छात्रा, एवं ग्रामीण जनों के सहयोग से कार्यक्रम में उपस्थित नवाकुर संस्था, मीना विश्वकर्मा परामर्शदाता ज्ञान लता मसराम, मोतीलाल धुर्वे रोजगार सहायक सचिव अनीश नंदा ऐश्वर्या नंदा, राखी लाल नंदा, नरब दिया अन्य ग्राम के ग्रामीण जन कार्यक्रम में सहभागिता दी।
———————————–


