जबलपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले के सभी निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम प्रतिमाह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, अनमोल पोर्टल, एएनसी-पीएनसी रजिस्ट्रेशन, एनसीडी, टीकाकरण, एचएमआईएस, टीबी एवं एक्स-रे सहित अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी समय पर जिला स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में शनिवार को जिला चिकित्सालय विक्टोरिया स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित बैठक में यूपीएचसी स्नेहनगर, उखरी, शांतिनगर एवं घमापुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्रों के निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम के प्रतिनिधि एवं पीआरओ शामिल हुए।
बैठक में सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया गया कि संबंधित रिपोर्ट समय पर जिला चिकित्सालय को भेजना सुनिश्चित करें तथा समस्त जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी , जिला टीकाकरण अधिकारी , , सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।


