39.9 C
Jabalpur
May 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

इम्तियाज अली की फिल्म में काम करके बदली शरवरी की सोच, बोलीं

मुंबई  बॉलीवुड निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर अभिनेत्री शरवरी वाघ काफी चर्चाओं में हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस बीच, उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में इम्तियाज अली के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि इम्तियाज अली के साथ काम करना मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर जैसा रहा। आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि क्या इस फिल्म ने एक कलाकार के तौर पर उन्हें बदला है, तो उन्होंने कहा, ”हर अनुभव इंसान को कुछ नया सिखाता है, लेकिन इम्तियाज अली के साथ काम करना मेरे लिए बहुत खास रहा। इस फिल्म में मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने का मौका मिला, जिसकी भावनाएं बेहद अलग हैं।” शरवरी ने कहा, ”फिल्म की दुनिया आज की भागदौड़ वाली जिंदगी से काफी अलग दिखाई गई है। यहां प्यार को बहुत सादगी, मासूमियत और सच्चाई के साथ दिखाया गया है। आज के समय में जहां रिश्तों में जल्दी और दिखावा ज्यादा देखने को मिलता है, वहीं इस फिल्म में प्यार को बहुत नाजुक और दिल से जुड़ी भावना के रूप में दिखाया गया है। इस तरह की भावनाओं को निभाना मेरे लिए एक नया और खूबसूरत अनुभव था।”
अभिनेत्री ने आगे कहा, ”इम्तियाज अली कलाकारों को सिर्फ डायलॉग या सीन समझाकर काम नहीं करवाते। वह कलाकारों को किरदार की भावनाओं के अंदर लेकर जाते हैं। वह कलाकारों को यह महसूस कराते हैं कि उनका किरदार क्या सोच रहा है, क्या महसूस कर रहा है और उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है। यही वजह है कि उनके साथ काम करने के बाद कलाकार खुद को उस किरदार के बेहद करीब महसूस करने लगते हैं।”
शरवरी ने कहा, ”मेरे जैसे कलाकारों के लिए यह अनुभव काफी मददगार रहा। मैं और वेदांग दोनों इस बात से सहमत हैं कि इम्तियाज अली ने हमें प्यार, इंतजार और अपनेपन जैसी भावनाओं को गहराई से समझने में मदद की। फिल्म में यह दिखाया गया है कि इंसान आखिर कहां खुद को सबसे ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस करता है और उसके दिल में कौन-सी भावनाएं सबसे ज्यादा मायने रखती हैं।”

 

अन्य ख़बरें

संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

Newsdesk

रिहर्सल की कमी से कमजोर हो रहा अभिनय? जतिन सरना बोले- सिर्फ तकनीक के भरोसे नहीं बनते अच्छे कलाकार

Newsdesk

रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं त्रिधा चौधरी, बोलीं- ‘शिवा ट्रिलॉजी जैसी फिल्म का हिस्सा बनना मेरा सपना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading