जबलपुर। भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री टोखन साहू ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी जबलपुर के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं और लोक-कल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने शहर में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सेवाओं में किए गए बेहतरीन नवाचारों के लिए उनके प्रयासों की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बारी-बारी से नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के कार्यो के प्रगति की जानकारी दी। जनकारी के पश्चात मंत्री श्री साहू ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यो की सराहना करते हुए अच्छे कार्यो के लिए सभी को बधाई दी और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में बेहतर रैंक प्राप्त करने की शुभकामनाएॅं भी दी।
बैठक के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री टोखन साहू ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चल रही प्रगति और केंद्र सरकार से प्राप्त अनुदान राशि से क्रियान्वित की जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चरल इन्फॉर्मेशन सेन्टर के संचालन और शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के लिए चलाई जा रही हेरिटेज कन्जर्वेशन परियोजनाओं की प्रगति को सराहा, मदन महल ईको जोन के विकास और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा की गई।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट के निर्माण, प्रमुख चैराहों के सौंदर्यीकरण व विकास, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सुचारू संचालन को आधुनिक शहर की दिशा में बड़ा कदम बताया। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने शहर के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाली बुनियादी योजनाओं की भी गहन समीक्षा की, जिनमें अमृत-1 और अमृत-2 सीवरेज स्कीम्स के क्रियान्वयन तथा जलप्रदाय योजना के अंतर्गत प्रस्तावित आगामी कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी सराहा गया। पूरे शहर में ऊर्जा की बचत के लिए स्थापित की जा रही एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइट्स और युवाओं को स्वरोजगार व नए आइडियाज के लिए मंच देने वाले जबलपुर इन्क्यूबेशन सेन्टर के कार्यों को सराहा। सिटीज 2.0 के तहत आने वाले प्रोजेक्ट्स, नगर निगम की राजस्व बढ़ाने वाली स्वीकृत परियोजनाओं और श्प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के अंतर्गत गरीबों को दिए जा रहे पक्के मकानों की प्रगति की मंत्री जी ने सराहना की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जबलपुर नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था और जन-जागरूकता के लिए किए गए बेहतरीन और अनूठे नवाचारों की प्रस्तुति दी गई। केंद्रीय मंत्री ने इन प्रयासों को बेहद सराहनीय बताते हुए कहा कि जबलपुर जिस तरह से स्वच्छता और शहरी विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है, वह अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणादायी है। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविन्द शाह, अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, अशफाक परवेज कुरैशी, मनोज श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, के साथ अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


