37.8 C
Jabalpur
May 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मंडी बोर्ड कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पदनाम और स्टार में हुई वृद्धि


_संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रयास रंग लाए, सहायक उप निरीक्षक अब कहलाएंगे उप निरीक्षक_
सिवनी :-  मध्यप्रदेश मंडी बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्यप्रदेश मंडी बोर्ड के लगातार प्रयासों के बाद मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा सहायक उप निरीक्षकों का पदनाम परिवर्तन कर उन्हें “उप निरीक्षक” बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्यप्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल के जिला अध्यक्ष नौबद सनोडिया ने मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह उपलब्धि मोर्चा के संयोजक बी.बी. फौजदार एवं समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा था, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
अब मंडी बोर्ड में कार्यरत उप निरीक्षक दो स्टार लगाकर अपनी सेवाएं देंगे, जिससे कर्मचारियों के सम्मान और मनोबल में वृद्धि होगी। इस निर्णय को लेकर मंडी बोर्ड कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है।
संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने पूर्व में आरक्षित निधि को 15 प्रतिशत बढ़ाने संबंधी आदेश भी मंडी बोर्ड भोपाल से जारी कराए थे। इससे कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों के भुगतान में आने वाली समस्याओं का समाधान हुआ है।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों को लेकर भी संघर्ष जारी रहेगा और जल्द ही अन्य मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय होने की उम्मीद

अन्य ख़बरें

हेडगेवार तालाब में गूंजा जल संरक्षण का संदेश, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया सामूहिक श्रमदान

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर संदीपनी विद्यालय छपारा के छात्र हुए सम्मानित

Newsdesk

मंडी व्यापारी पर किसान से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading