
मुंबई, 17 जून | अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने अपने एक प्रसंशक को जवाब देते हुए कहा कि “मेरा जवाब मायने नहीं रखता।” महिला प्रशंसक ने अनुरोध किया, “मैं आपके हर पोस्ट पे सबसे पहले कमेंट करती हूं, लेकिन रिप्लाई नहीं मिलता। कृपया रिप्लाई करें। मैं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।”
इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने लिखा, “मेरा जवाब मायने नहीं रखना चाहिए। अगर तुम्हारे अपने ना करें, तो वो मायने रखता है। कभी कभी रिप्लाई करता हूं, पर सबको नहीं कर पाऊंगा। यही सच है।”
अर्जुन को अब से पहले वेब शो ‘स्टेट ऑफ सीज : 26/11’ में देखा गया था।


