April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद, आइसा छात्र नेता सहित 11 गिरफ्तार

मेातिहारी, 19 जून । बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के एक छात्र नेता के घर छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया। यहां से पुलिस ने छात्र नेता मधुसूदन सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांधीनगर इलाके में एक व्यक्ति के यहां हथियारों का जखीरा जमा किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर मधुसूदन के घर छापेमारी की गई जहां से तीन पिस्तौल, दो देसी पिस्तौल और 31 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घर से सात मोटरसाइकिल और धारदार हथियार भी जब्त किए गए हैं।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि बरामद बाइक चोरी के हो सकते हैं। पुलिस इन वाहनों का सत्यापन कर रही है।

पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और हथियार जमा करने के कारणों का पता करने के प्रयास में जुटी है। गिरफ्तार छात्र नेता आइसा के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुका है।

अन्य ख़बरें

पंजाब : नवजोत कौर सिद्धू होंगी अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा, भगवंत मान पर साधा निशाना

Newsdesk

मध्य प्रदेश: गेहूं की खरीद के लिए 19 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

Newsdesk

बिहार : गोपालगंज पुलिस की भू-माफिया पर बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी से सियासी हलचल तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading