April 8, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

तस्करों की गाड़ी की पुलिस के वाहन से टक्कर के बाद फायर किया

भीलवाड़ा 24 सितम्बर(वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मादक पदार्थ खरीदने आये तस्करों की गाड़ी से पुलिस के वाहन से टक्कर मारने के बाद फायर किया।
बनेड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र ताड़ा ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सुचना पर कोटा बाईपास पर बांसा का खेड़ा के पास नाकाबंदी की थी । इस दौरान मांडलगढ़ की तरफ से एक बिना नंबर की सफेद रंग ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने के लिए चालक को इशारा किया, लेकिन चालक कार को रोकने के बजाय नाकाबंदी तोड़कर भगा ले गया।

थाना प्रभारी ताड़ा ने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाते हुये आगे संबंधित थानों को सूचना देते हुये निजी स्कॉर्पियो वाहन से तस्करों का पीछा शुरु किया।
इलाके में शंभुगढ़ पुलिस की नाकाबंदी देखी तो अपना वाहन पुन: उसी दिशा में घूमा लिया, जिस दिशा से वे आये थे। कुछ दूर चलने पर बनेड़ा पुलिस का इनसे सामना हो गया।

तस्करों ने अपनी कार से पुलिस की निजी स्कॉर्पियो को ठोक दिया। इसके चलते तस्करों की कार कार टायर बस्र्ट हो गया, जबकि स्कॉर्पियो भी डेमेज हो गई।
उधर, कार में सवार एक बदमाश उतर कर मक्का के खेत से होकर भाग निकला। वहीं तीन अन्य आरोपित भी कार से बाहर निकल आये। इनमें से एक ने पुलिस पर पिस्टल से फायर किया, लेकिन निशाना चूक गया।

उधर, पुलिस भी फायर होने के साथ ही अलर्ट मोड पर आ गई और हथियार इन बदमाशों पर तान दिये। घेरा डालकर सभी तीन बदमाशों को दबोच लिया। इनसे पुलिस ने एक ब्रेजा कार, एक पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद कर लिये। सभी बदमाशों को पुलिस बनेड़ा थाने ले आई। जहां मामला दर्ज कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी ताड़ा का कहना है कि पुलिस पर फायर दोतीवाड़ा, डांगियावास जौधपुर निवासी राहुल जाट ने किया। इसके साथ ही पुलिस ने जगदीश गोदारा विश्नौई निवासी सोनड़ी बाड़मेर एवं नालखेड़ा, पारसोली चित्तौडग़ए़ निवासी किशन मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य ख़बरें

नाबालिग बच्ची के अपहरण का मामला, भेड़ाघाट पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

बर्थडे से 6 दिन पहले टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, फांसी लगाने से पहले पति से हुई थी बहस, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर स्वीपिंग के साथ-साथ नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की कराई जा रही है बेहतर सफाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading