28.6 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर अतिक्रमण शाखा में लगाये जायेगें सी.सी. टी.वी. कैमरे, जप्त की गई सामग्रियों की सुरक्षा के लिए गार्ड की भी होगी तैनाती

जबलपुर के नगर निगम मैं सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर हो रही लगातार चोरियों से तो अब यही लगने लगा है वही अधिकारी इसमें जांच की बात करके रह जाते हैं जिससे चोरियों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ऐसा ही मामला आज उस वक्त संज्ञान में आया जब अतिक्रमण विभाग में रखी हुई एक, लग्जरी कार के चारों पहिए चोरी हो गए वही अतिक्रमण विभाग के अधिकारी ने जांच की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते है। आपको बता दे निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार शहर भर में यातायात व्यवस्था सुदृण करने स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने तथा जप्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। कार्रवाई के दौरान जो सामग्री जप्त की जाती है उसे अतिक्रमण शाखा परिसर में रखा जाता है। अभी कुछ दिनों में शिकायतें मिली है कि अतिक्रमण शाखा परिसर से जप्त सामग्रियों की चोरी हो रही है। इस पर अंकुश लगाने तथा उसकी निगरानी के लिए विभाग में सीसीटीवी कैमरे एवं 24 घंटे सुरक्षा गार्ड की डयूटी लगाने का निगम प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है। वहीँ अतिक्रमण निरोधी अधिकारी सागर बोरकर ने बताया कि अतिक्रमण विभाग से हुई जप्त सामान की चोरी की वारदात को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा इस प्रकार कि गतिविधी पर अंकुश लगाने के लिए अतिक्रमण विभाग प्रांगण में रखे जप्त सामानों की रक्षा हेतु तत्काल सीसीटीवी कैमरे तथा एक रात्रि कालीन सुरक्षा गार्ड लगाने आदेश दिये गये साथ चोरी हुए सामान के लिए जिम्मेदार दल प्रभारी मुकेश पारस अतिक्रमण दल प्रभारी के प्रभार से सस्पेंड कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले 319 करोड़ रुपए की प्रचार सामग्री और कैश जब्त

Newsdesk

सहायक आयुक्त ने वाटर कूलर का किया शुभारंभ, मध्यान्ह भोजन की परखी गुणवत्ता

Newsdesk

वॉश ऑन व्हील अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहा प्रोत्साहन, जागरूकता रैली आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading