April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर में रेलवे अस्पताल के कर्मियों की लापरवाही के चलते एक लोको पायलट की मौत हो गई

जबलपुर में रेलवे अस्पताल के कर्मियों की लापरवाही के चलते एक लोको पायलट की मौत हो गई, पीड़ित परिवार कि लोगों को जैसे ही अपने घर के मुखिया की मौत की जानकारी लगी तो उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान इनका कहना था कि पश्चिम मध्य रेल में पदस्थ लोको पायलट अतुल पटेल का इलाज नागपुर में किया गया था, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसकी जानकारी परिवार के लोगों द्वारा रेलवे अस्पताल को दी गई। अस्पताल ने एंबुलेंस भिजवाई, लेकिन एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खाली थे, वही परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों की सेवा के लिए मौके पर मौजूद वार्ड बॉय शराब के नशे में धुत थे, इसके साथ ही परिवार के लोगों ने चिकित्सक और नर्स पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों को यह भी नहीं मालूम था कि मरीज को किस तरह की दवाएं दी जाए, इतनी विसंगतियों के चलते अतुल पटेल ने दम तोड़ दिय। घटना के बाद हुए हंगामे की जानकारी जैसे ही रेलवे डीआरएम को लगी तो उन्होंने तत्काल ही पूरे मामले को लेकर जांच समिति की घोषणा कर दी,जो मरीज की हुई मौत की जांच करेगी। इसके साथ ही जांच समिति के सदस्यों द्वारा मौके पर मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर व तीन वार्ड बॉय की जांच की जा रही है जांच के उपरांत शराब पीने की कर्मियों द्वारा पुष्टि की जाती है तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

कोतवाली पुलिस ने किया चोर गिरोह का पर्दाफाश, आरोपियों की गिरफ्तारी सहित चोरी का माल बरामद

Newsdesk

विधायक विवेक पटेल की उपस्थिति में 10 अप्रैल दिन शुक्रवार को रेल्वे ओवर ब्रिज से यातायात होगा प्रारंभ

Newsdesk

किरनापुर में प्रारंभ हुआ सात दिवसीय कराते प्रशिक्षण शिविर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading