April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में प्रवेश किया

नांदेड़ 08 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने तेलंगाना से महाराष्ट्र के मुख्य नांदेड़ जिले के देगलुर में सोमवार रात करीब सवा नौ बजे प्रवेश किया।

श्री राहुल तेलंगाना राज्य के मिर्जापुर से ‘एकता मंडल’ हाथ में लेकर कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देगलुर में राज्य की सीमा पर पहुंचे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि लोगों से जुड़ने के कांग्रेस के प्रयास के तहत निकाली जा रही यात्रा महाराष्ट्र में चौदह दिनों तक चलेगी और पन्द्रह विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी दस नवंबर को नांदेड़ में और 18 नवंबर को शेगांव में रैलियों को संबोधित करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और सोमवार को 61वें दिन में प्रवेश कर गई। यात्रा का देगलुर के कलामंदिर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, राज्य विधानसभा के नेता बालासाहेब थोराट सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। यात्रा आठ नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से फिर से शुरू होगी।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading