April 8, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर: शादी का झांसा देकर आर्मी के जवान ने युवतीं का किया दैहिक शोषण

जबलपुर के घमापुर थाना अंतर्गत बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक आर्मी जवान ने युवती को प्यार के झांसे में फांसकर तीन सालों तक लगातार बलात्कार किया और जब युवती ने विवाह कर लेने का दबाव डाला तो आरोपी साफ मुकर गया। जिसके बाद एसएसपी प्रदीप कुमार शिंदे ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर, आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 28 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह घमापुर की निवासी है और जॉब करती है। गोरखपुर निवासी 30 वर्षीय युवक से उसकी जान पहचान हुई। जिसकी आर्मी में नौकरी लग गयी थी। उसने प्रेम के झांसे में लेकर उससे विवाह करने का आश्वासन दिया था।

होटलों में की ज्यादती
पुलिस के अनुसार आरोपी आर्मी का जवान है, जो छुट्टियों में जबलपुर आता था और लगातार तीन वर्षों से होटलों और आसपास घुमाने लेकर जाता था और मनमर्जी करता था। जब पीडि़ता ने विवाह का दबाव डाला तो आरोपी मुकर गया। जिसे अभिरक्षा में लिया गया है।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading