April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जीआरपी,आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही, ट्रेनों में चोरी करने वाले 5 शातिर चोर गिरफ्तार

जबलपुर की जीआरपी,और आरपीएफ पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए 2 पुरुष और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है,जिनसे ट्रेनों में चुराया गया माल बरामद कर कार्यवाही की गई है,
जहाँ इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी नेमा ने जानकारी देते हुए बताया की मंजीत सिंह गोरखपुर निवासी के द्वारा रिपोर्ट की गई थी की उनकी पत्नी ट्रेन में यात्रा कर रही थी,यात्रा के दौरान उनका पर्स किसी अज्ञात के द्वारा चुरा लिया गया,जिसमे नगद रुपए और सोने चांदी के जेवर रखे हुए थे,जहा रिपोर्ट पर जीआरपी,आरपीएफ की टीम के द्वारा हुलिए के आधार पर 3 महिलाओं और 2 पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने महिला का पर्स चूरना स्वीकार किया जिनके पास से ढाई हजार रुपये और चुराई हुई अंगूठी,चेन,कान की बाली बरामद की गई है,वही थाना प्रभारी जीआरपी ने बताया की उक्त पांचो लोग ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओं को निशाना बनाकर उनके साथ वारदात को अंजाम देते थे,और अगले स्टेशन पर उतर जाते थे,वही अन्य वारदात को भी पांचो ने करना कबुल किया है।वही पांचो आरोपी झारखंड के रहने वाले है जो ट्रेनों में सफर कर महिलाओं को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम देते थे,जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।

अन्य ख़बरें

हाईकोर्ट पार्किंग में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग
समय रहते टली बड़ी दुर्घटना

Newsdesk

खेतों पर अवैध कब्जा कर बस रहीं कॉलोनियां
बिना अनुमति चल रहा प्लॉटिंग का खेल

Newsdesk

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक मौके से फरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading