April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर पाटन विधानसभा में पूर्व विधायक की भारत जोड़ो यात्रा का आखरी दिन, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी की 900 किलोमीटर की यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जहा अंतिम चरण पर है उसी तर्ज पर भारत जोड़ो यात्रा की कमान पाटन विधानसभा के कांग्रेस पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी के द्वारा 45 दिनों से जारी है जिसका आज कटंगी में समापन हुआ वही पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ने इस दौरान अपनी विधानसभा में 900 किलोमीटर की यात्रा की और प्रत्येक गांव गांव में यात्रा निकाली गई इस दौरान वह सभी गांव में रुके भी और लोगो की समस्याएं भी इस दौरान जानी।

जहा समापन अवसर पर कटंगी से भारत जोड़ो यात्रा बस स्टैंड आयोजन स्थल तक निकाली गई इस दौरान यात्रा में पूर्व विधायक के साथ कांग्रेस सहप्रभारी सीपी मित्तल,विधायक लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना,महापौर जगत बाहदुर अन्नू,छिंदवाड़ा महापौर,पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया,व तमाम कांग्रेस के जनप्रतिनिधि,हजारो की तादाद में यात्रा में शामिल हुए जहाँ भारत जोड़ो यात्रा का विशाल करवा कटंगी के सडको से गुजरते हुए बस स्टैंड पहुँचा,
जहाँ इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सभी ने अपनी अपनी बातें रखी और जनता से कहा की 2023 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी,जिसका आगाज जबलपुर से शुरू हो गया है,वही 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है,
इस दौरान सहप्रभारी सीपी मित्तल ने कहा की जिस प्रकार से लगातार नीलेश अवस्थी ने पाटन विधानसभा में 45 दिनों तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई जहाँ उन्होंने जनता की समस्याओं को जाना और पाया की भाजपा के प्रति जनता में खासा आक्रोश है,और आने वाले समय मे पाटन विधानसभा में नीलेश अवस्थी को यहाँ की जनता भारी बहुमत से जिताएगी साथ ही 2023 में मध्यप्रदेश में 200 के पार कांग्रेस आएगी और सरकार बनाएगी। वही पाटन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक निलेश अवस्थी ने बताया कि उन्होंने पूरी विधानसभा में लगभग 900 किलोमीटर की यात्रा की है और रात में किसी न किसी गांव में वह रुक कर वहां की समस्याओं को सुन रहे थे भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पाटन विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की उपेक्षा हुई है मूलभूत सुविधाएं भी पाटन विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को नहीं मिल पा रही है जिससे आम नागरिक परेशान हैं भारत यात्रा में ग्रामीणों की समस्याओं को जानने का मौका मिला है ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उनके द्वारा प्रयास किए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

नाबालिग बच्ची के अपहरण का मामला, भेड़ाघाट पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर स्वीपिंग के साथ-साथ नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की कराई जा रही है बेहतर सफाई

Newsdesk

त्रिपुरी चौक पर सुबह 6 बजे ‘सीक्रेट होल’ से शराब बिक्री का आरोप, आबकारी नियमों पर उठे सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading