April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर युवक को चाकू मारकर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

पनागर थाना पुलिस ने हाइवे पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही दो आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है जहाँ पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया की हरदा निवासी रामेश्वर धुर्वे ने 12 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की वह भूषा मशीन लेकर अपने साथी राहुल के साथ उमरिया चौबे गए हुए थे वही वाहन वही खड़ा कर राहुल के साथ डीजल लेने और खाने खाने के लिए हाइवे की ओर गए थे जहा लौटते समय मातेश्वरी ढाबा के पहले उनकी बाइक के आगे 2 बाइक सवार 4 नकाबपोश युवकों ने बाइक अड़ा दी और लूट की नीयत से मारपीट करते हुए उसके जेब में रखे 15 हजार रु और मोबाइल छीन लिए वही जब उसने विरोध किया तो चारो ने मिलकर चाक़ू से हमला कर मौके से भाग गए वही राहुल और अन्य लोगो ने एम्बुलेंस से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तालाश करने टीम गठित करते हुए पतासाजी कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रोहित केवट और सुजीत कोल निवासी सुहागी को अभिरक्षा में लेते हुए सघन पूछताछ की गई जिन्होंने मातेश्वरी ढाबा के पास रामेष्वर धुर्वे से लूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की जिनके पास से 5 हजार रु और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
वही अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Newsdesk

जबलपुर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपियों से देशी पिस्टल और कारतूस जब्त

Newsdesk

सायबर सेल टीम द्वारा 150 गुम मोबाईल कीमती लगभग 50 लाख रूपये के तलाश कर मोबाइल धारकों को किये गये वापस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading