April 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

विकास दुबे की मां ने छोटे बेटे से समर्पण करने को कहा

लखनऊ, 22 जुलाई | गैंगस्टर विकास दुबे की मां सरला दुबे ने अपने छोटे बेटे दीप प्रकाश दुबे से पुलिस के सामने समर्पण करने की अपील की है। सरला दुबे ने मीडियाकर्मियों के माध्यम से एक संदेश में कहा कि अगर दीप प्रकाश ने समर्पण नहीं किया, तो शायद उसे भी उसके बड़े भाई की तरह मार दिया जाएगा। गैंगस्टर विकास दुबे 10 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

दीप प्रकाश दुबे तीन जुलाई को बिकरू गांव में आठ पुलिसकमियों की हत्या की घटना के बाद से ही फरार है। अब उसके सिर पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

विकास दुबे पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर किए गए हमले का मुख्य आरोपी था। बाद में उसके पांच साथी भी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं।

सरला दुबे ने मीडियाकर्मियों के जरिए कहा, “दीप प्रकाश, कृपया सामने आओ और समर्पण कर दो, वरना पुलिस तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को मार डालेगी। तुम्हें पुलिस की सुरक्षा मिलेगी। तुमने कुछ भी नहीं किया है। केवल अपने भाई से संबंध के कारण मत छिपो।”

विकास दुबे को पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने से एक दिन पहले ही उसकी मां सरला दुबे ने कहा था कि अगर उनके बेटे को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए गोली भी मार दी गई तो उन्हें कोई पछतावा नहीं होगा।

अन्य ख़बरें

जबलपुर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपियों से देशी पिस्टल और कारतूस जब्त

Newsdesk

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अहाते पर दबिश, शराब के साथ चार तलवारें बरामद

Newsdesk

ईसीआई ने मतदान प्रक्रिया देखने के लिए केरल में 23 देशों के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading