April 8, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)Uncategorized

अंकिता लोखंडे ने जीवन से जुड़े ख्वाहिशों को साझा किया

मुंबई, 21 अगस्त | अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने जीवन से जुड़े ख्वाहिशों पर एक विचारात्मक पोस्ट साझा की है। उनकी पोस्ट से जो बात खुलकर सामने आ रही है, वह है खुद के प्रति ईमानदार होना।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में उन्होंने अपने विचारों के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी साझा की।

पोस्ट में अंकिता ने लिखा, “क्या आप जानना चाहते हैं कि ख्वाहिश क्या है? प्रयास, ईमानदारी, मौजूदगी, वादे निभाना, गहरा संबंध, गहरी बातचीत और खुद के प्रति सच्चा होना।”

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता शुरू से ही दिवंगत अभिनेता की मौत की सीबीआई जांच का समर्थन करने में काफी मुखर रही हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले को सीबीआई को देने के बाद उन्होंने पोस्ट किया था, “न्याय वही है जो सत्य बताए .. सत्य की जीत हो।”

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले, सुशांत ने टेलीविजन अभिनेता के रूप में एकता कपूर के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से शुरुआत की थी, जिसमें अंकिता ने भी अभिनय किया था।

अन्य ख़बरें

कॉकटेल-2 के नए गाने ‘जब तलक’ ने ऑन किया वेकेशन मोड, ‘तुम ही हो बंधु’ की वाइब

Newsdesk

18 की उम्र में शादी तो 20 में बनीं मां, प्यार के लिए समाज से तोड़ा नाता, फिल्म स्क्रिप्ट से कम नहीं ‘नीता’ की कहानी

Newsdesk

बर्थडे से 6 दिन पहले टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, फांसी लगाने से पहले पति से हुई थी बहस, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading