April 10, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग रुकी, डांसर की मौत के बाद सेट पर पसरा मातम

Riteish Deshmukh , 25 अप्रैल। एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग के दौरान एक हादसे की खबर आई है। दरअसल, फिल्म की कोरियोग्राफी टीम के एक सदस्य की नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान फिल्म में काम करने वाले डांसर सौरभ शर्मा के रूप में हुई है, जो दो दिन से लापता था। जानकारी के मुताबिक, सतारा जिले के संगम महुली गांव में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस शूटिंग में सौरभ शर्मा बतौर डांसर गाने का हिस्सा था। गाने में अलग-अलग रंगों के गुलाल उड़ाए जा रहे थे। जब गाने की शूटिंग खत्म हुई तो वह कृष्णा नदी में हाथ धोने चला गया। नदी के तेज बहाव से बेखबर वह तैरने के लिए नदी में उतर गया और बह गया। इस बारे में तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया गया।

दो दिन चले तलाशी अभियान के बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया। इस घटना के चलते फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। फिल्म के बारे में बात करें तो ‘राजा शिवाजी’ महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। एक्टिंग करने के साथ-साथ रितेश इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म में भाग्यश्री भी अहम भूमिका में हैं। यह मराठी और हिंदी दो भाषाओं में रिलीज की जाएगी। एक्टर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही फिल्म ‘रेड 2’ में विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन, तमन्ना भाटिया, सौरभ शुक्ला, वाणी कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और रजत कपूर भी लीड रोल में हैं।

रितेश को खलनायक का रोल देने पर फिल्म के निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मुझे हमेशा से रितेश का काम पसंद आया है। हम सभी जानते हैं कि कॉमिक रोल हो या खलनायक की भूमिका, वह सभी किरदार शानदार तरीके से निभाते हैं। वह असल में बेहतरीन कलाकार हैं। पिछले साल मैंने उनके साथ एक सीरीज में काम किया था, जिसमें उन्होंने अहम किरदार निभाया था। तब मैंने तय कर लिया था कि मैं भविष्य में एक बार जरूर उनके साथ काम करूंगा।” उन्होंने बताया, “‘रेड 2’ की स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद मैं उनसे मिला और उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई। उन्हें यह काफी पसंद आई, उन्हें खलनायक का किरदार काफी अच्छा लगा और इस तरह वह फिल्म में शामिल हुए। मुझे बहुत खुशी है कि वह फिल्म का हिस्सा हैं।

अन्य ख़बरें

गिन्नी वेड्स सनी 2′ परिवारों को वापस सिनेमाघरों में लेकर आएगी : अविनाश तिवारी

Newsdesk

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का ‘अमिताभ बच्चन’: ‘इंद्रदेव’ से मिली पहचान, मगर दर्द से भरा रहा अंतिम समय

Newsdesk

15 साल बाद घर आए थे अरिजीत सिंह, सोनू निगम ने ताजा कीं खूबसूरत यादें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading