April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नोएडा में बड़ा हादसा, सीवर टैंक की सफाई के दौरान दो सफाईकर्मियों की मौत

नोएडा, 17 अगस्त। उत्तर प्रदेश के नोएडा में दुखद हादसा हुआ, जिसमें सीवर टैंक की सफाई कर रहे दो प्राइवेट सफाईकर्मियों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा थाना सेक्टर-113 एरिया में स्थित एक सीवेज पंपिंग स्टेशन पर हुआ। जानकारी के अनुसार, नोएडा अथॉरिटी की ओर से शनिवार को सीवर टैंक की सफाई के लिए दो प्राइवेट सफाईकर्मियों को बुलाया गया था। जैसे ही दोनों सफाईकर्मी टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे, जहरीली गैस की वजह से बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी। मृतकों की पहचान खुशहाल (24) पुत्र अमर सिंह और विकास (26) पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई है। दोनों मूलरूप से ग्राम महुआखेड़ा, अलीगढ़ के रहने वाले थे और वर्तमान में ग्राम बरौला, थाना सेक्टर-49, नोएडा में रह रहे थे। डीसीपी नोएडा ने बताया कि यह हादसा नोएडा सेक्टर-115 में बने सीवेज पंपिंग स्टेशन पर हुआ है।

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को टैंक से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सफाई कार्य के दौरान सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए और पूरी प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

अन्य ख़बरें

नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर स्वीपिंग के साथ-साथ नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की कराई जा रही है बेहतर सफाई

Newsdesk

त्रिपुरी चौक पर सुबह 6 बजे ‘सीक्रेट होल’ से शराब बिक्री का आरोप, आबकारी नियमों पर उठे सवाल

Newsdesk

बेलबाग तिराहे पर भीषण अग्निकांड, कोदुलाल किराना दुकान में लाखों का सामान खाक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading