April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेल्थ एंड साइंस

सैकड़ों मरीजों को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का निशुल्क उपचार



जबलपुर।
जनमानस की निरंतर सेवा करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं समाजसेवी सुधीर ‘सोनू’ दुबे द्वारा विगत 8 वर्षों में 58वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया।

शिविर में शहर के नामी-गिरामी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का निशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन स्थापक की टीम द्वारा 167 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें से 35 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु अस्पताल भेजा गया।

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश मूलजी द्वारा 47 मरीजों का उपचार किया गया।
महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा 70 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुषी स्थापक द्वारा 23 मरीजों का इलाज किया गया।

इसके अतिरिक्त शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ तथा नाक-कान-गला विशेषज्ञ सहित जबलपुर के अनेक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

पाटन में भक्तिभाव से मनाया गया श्रीमद हनुमान प्राकट्योत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Newsdesk

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

Newsdesk

कलियाचक मामला: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading