April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ड्यूटी के दौरान आरक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ीइलाज के दौरान मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर


जबलपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में उस समय शोक का माहौल बन गया जब एसएफ बटालियन के रक्षित केंद्र, जबलपुर में पदस्थ डॉग स्क्वाड के आरक्षक की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय कमोदर सिंह बागरी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। आरक्षक कमोदर सिंह रोजाना की तरह ड्यूटी पर मौजूद थे और डॉग स्क्वाड के कुत्ते को तैयार कर ग्राउंड में टहलवा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और आनन-फानन में इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन आरक्षक की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जैसे ही यह खबर पुलिस विभाग में पहुंची, पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक के बड़े भाई सुग्रीव प्रसाद बागरी (58 वर्ष), निवासी सुहागी अधारताल ने पुलिस को बताया कि कमोदर सिंह पूरी तरह स्वस्थ थे और रोज की तरह ड्यूटी कर रहे थे। अचानक इस तरह तबीयत बिगड़ने से परिवार भी स्तब्ध है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी।
बताया गया है कि आरक्षक कमोदर सिंह पुलिस लाइन कैंटीन के सामने निवासरत थे और अपने व्यवहार व कर्तव्यनिष्ठा के लिए विभाग में पहचाने जाते थे। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों द्वारा हार्ट अटैक या अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
आरक्षक की असामयिक मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे पुलिस विभाग में गहरा दुख व्याप्त है। सहकर्मियों ने उन्हें एक जिम्मेदार, अनुशासित और मिलनसार पुलिसकर्मी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading