April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जादू-टोना के शक में दो की हत्या, हिरासत में आरोपी

सिंगरौली, 12 फरवरी  मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां जादू-टोने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर चबूतरे पर एक साथ कई नारियल और कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेयावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंतरवा गांव में छत्रपति सिंह की शादी के बाद संतान नहीं थी और पत्नी को गर्भपात हो गया था।

इसके लिए वह पड़ोसी केवल सिंह और फूलमती को जिम्मेदार मानता था। उसका कहना था कि इन दोनों के जादू-टोना करने के चलते वह पिता नहीं बन पा रहा है। इसी बात को लेकर छत्रपति सिंह ने केवल सिंह और फूलमती पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दो लोग बीच बचाव के लिए आए तो उन पर भी उसने हमला किया। परिणाम स्वरूप केवल सिंह और फूलमती की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि छत्रपति शादी के बाद जब पिता नहीं बना और पत्नी को गर्भपात हो गया तो वह इसके लिए पड़ोसियों पर आरोप लगाता था। उसे शक था कि पड़ोसियों ने जादू-टोना किया है।

अन्य ख़बरें

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कृषि कारोबार में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘एग्रीमैत्री’ पहल की शुरुआत की: रिपोर्ट

Newsdesk

बलूचिस्तान में बारिश और अचानक आई बाढ़ ने बरसाया कहर, अब तक सात की मौत, चार अन्य घायल

Newsdesk

देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं राहुल गाधी: भाजपा सांसद साक्षी महाराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading