April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 144 पाव देशी शराब व बाइक जब्त


जबलपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाटन थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान एक युवक को 144 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, वहीं शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन के मार्गदर्शन में थाना पाटन की चौकी नुनसर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह के अनुसार, 31 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक पल्सर मोटरसाइकिल (एमपी 20 जेडएस 7333) से अवैध शराब लेकर नुनसर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर कंतोरा तिराहा पर घेराबंदी की गई। संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर यादव ढाबा के पास उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदर्श सिंह राजपूत (25) निवासी ग्राम पोनिया, कटंगी बताया। तलाशी के दौरान बाइक की टंकी पर रखी प्लास्टिक बोरी में 144 पाव देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 15,360 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब और बाइक दोनों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा तथा आबकारी एक्ट सहित चार प्रकरण दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विपिन तिवारी, प्रधान आरक्षक रूपेश सिंह लोधी और आरक्षक प्रदीप रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

विरासत सहेजेगा जबलपुर, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ से महकेगी महाराजपुर की ऐतिहासिक बावली

Newsdesk

घरों का पानी घर में, शहर का पानी शहर में जल संरक्षण के लिए निगमायुक्त की मुहिम तेज

Newsdesk

डिजिटल जबलपुर
11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया ’महापौर हेल्पलाइन’ एप, नगर निगम को सौंपा निःशुल्क उपहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading