April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकjabalpur News

दुष्कर्म और गर्भपात की शिकायत लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी शिकायत, थाने में नहीं हुई सुनवाई

जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है, पीड़िता ने बताया की जब वे MBA की पढ़ाई ग्लोबल कॉलेज में कर रही थी इस दौरान उसकी पहचान प्रकल्प अहिरवार नाम के युवक से हुई थी, इस दौरान दोनों में आपस में प्रेम हुआ और फिर प्रकल्प में शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया और फिर कुछ पीड़िता के बिना जानकारी के न्यूड तस्वीर भी ले ली इसके बाद पीड़िता को युवक ब्लैकमेल करता रहा और कई बार इस दौरान रेप भी किया, जब पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तब एक झूठी शादी भी रचाई परंतु वह पीड़िता को अपने घर नहीं लेकर के गया और लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा, इसी दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई थी जिसका युवक के द्वारा गर्भपात करा दिया गया था, साढे तीन साल चले इस संबंध के बाद अब युवक पीड़िता को साथ में रखने से इनकार कर रहा है वही जब पीड़िता ने थाने में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई तब वहां मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को चलता कर दिया, जिसके चलते पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

अन्य ख़बरें

श्रीकांत साहू को मिली भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Newsdesk

हनुमान जन्मोत्सव पर समता कॉलोनी में भव्य भंडारा एवं महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Newsdesk

प्रभु यीशु की क्रूस की दुःखमयी यात्रा का सजीव मंचन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading