जबलपुर राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत एक ही व्यक्ति के चेहरे का उपयोग कर फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाले व्यक्ति एवं POS एजेंटों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में ऑपरेशन F.A.C.E. के तहत तत्काल कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक सायबर श्री अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व टीम गठित की गई।
गटित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये उपरोक्त ऑपरेशन के तहत FACE 01 को आइडेंटिफाई कर थाना अपराध अंतर्गत अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 419, 420, 34 भादवि 66 सी आईटी एक्ट एवं 42(3) (6) दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
*उक्त कार्यवाही में सायबर सेल जबलपुर द्वारा FACE 01 के अपराध में आरोपी अंबेश झारिया निवासी ग्राम बम्होडी मेहता थाना घंसौर जिला सिवनी को दिनांक 01.04.2026 को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ करने पर बताया कि पैसो के लालच में आकर वर्ष 2019 में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्वयं की फोटो विभिन्न आधार कार्डो में लगाकर फर्जी चेहरे एवं नाम पते पर 63 सिम कार्ड एक्टिवेट कराये गये थे। उसके द्वारा विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों जिसमें VI के 16 एवं AIRTEL 47 सिम कार्ड फर्जी तरीके से एक्टिवेट किए गए। उक्त प्रकरण में अन्य आरोपियों के संबंध में जांच की जा रही है जिनकी संलिप्तता पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।*
उल्लेखनीय भूमिका – प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक अनूप नामदेव, निरीक्षक भूपेंद्र आर्माे, उप निरीक्षक नीरज नेगी, उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, उप निरीक्षक कपिल शर्मा, आरक्षक. मनोज चौधरी, जितेंद्र राऊत, महिला आरक्षक. रक्षा साहू एवं क्राईम ब्रांच से प्रधान आरक्षक दिलीप तिवारी, मनीष सिंह व महिला आरक्षक नीलम तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
अपील- जबलपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि लालच से बचें, पैसे या उपहार के लालच में कभी किसी को अपना आधार, फोटो या नाम देकर सिम एक्टिवेट न करवाएं; इससे आपका नाम अपराध में फंस सकता है।
सिम न बेचें/न दें— रिश्तेदारों या मित्रों को भी बिना जानकारी सिम न दें; POS एजेंटों के टारगेट के नाम पर फंसने से बचें।
“सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें”
*नोटः* – सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा वेबसाइटः http://www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।


