April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

घरों का पानी घर में, शहर का पानी शहर में जल संरक्षण के लिए निगमायुक्त की मुहिम तेज

*

*निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने किया महाराजपुर के ऐतिहासिक खुमानताल और मुक्तिधाम का निरीक्षण, जीर्णोद्धार के दिए निर्देश*

जबलपुर | जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर के जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और भूजल स्तर को सुधारने के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिया है। इसी कड़ी में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज महाराजपुर क्षेत्र का सघन भ्रमण कर ऐतिहासिक खुमानताल तालाब एवं स्थानीय मुक्तिधाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि नगर निगम का मुख्य लक्ष्य घरों का पानी घर में और शहर का पानी शहर में सहेजना है, ताकि वर्षाजल को संरक्षित किया जा सके ।
*खुमानताल बनेगा आदर्श जल संरचना*
ऐतिहासिक खुमानताल की स्थिति का जायजा लेते हुए निगमायुक्त ने जल की शुद्धता और स्वच्छता को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों और बावलियों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।
निगमायुक्त द्वारा तालाब के चारों तरफ सफाई करने के निर्देश अधिकारियों दिए गए। उन्होनें कहा कि तालाब के किनारे  नागरिकों के भ्रमण हेतु पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा, क्षेत्र में उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर इसे एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
*मुक्तिधाम में सुदृढ़ होंगी नागरिक सुविधाएँ*
महाराजपुर मुक्तिधाम के निरीक्षण के दौरान श्री अहिरवार ने वहां आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार हेतु आने वाले परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मुक्तिधाम को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने निर्देश दिए।इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मण गोटियां के साथ निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

विरासत सहेजेगा जबलपुर, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ से महकेगी महाराजपुर की ऐतिहासिक बावली

Newsdesk

डिजिटल जबलपुर
11 वीं के छात्र अभिवीर ने बनाया ’महापौर हेल्पलाइन’ एप, नगर निगम को सौंपा निःशुल्क उपहार

Newsdesk

हत्याकांड का खुलासा: स्लॉटर हाउस क्षेत्र में हुई वारदात में 8 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading