April 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनूपपुर जिले के उद्योगों में 70% स्थानीय युवा को रोजगार की मांग,भगवा पार्टी सशक्तिकरण पर जोर : शिवकुमार भार्गव


*कोतमा भवन हादसे पर जताई संवेदना,निष्पक्ष जांच की उठाई मांग*
अनूपपुर। भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव अल्प प्रवास पर अनूपपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोतमा में हुए भवन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं प्रशासनिक विफलता का परिणाम हैं, जो अत्यंत दुखद हैं। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदियों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।प्रवास के दौरान प्रदेश सचिव विवेक सरावगी, सुजीत मिश्रा, जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्र, उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, जिला महासचिव वरुण चटर्जी, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट संतोष दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा, विजय राठौर, अनिकेत मिश्रा, पिछड़ा वर्ग के नगर महासचिव अशोक राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा ही संगठन की मूल प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम बढ़ाने, आमजन से सतत संवाद बनाए रखने और सेवा कार्यों में निरंतरता रखने के निर्देश दिए।
प्रदेश में बढ़ रही गोकशी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्होंने गौसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, ताकि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रयास तेज किए जा सकें।इस दौरान शिव मारुति युवा संगठन, अनूपपुर के अध्यक्ष बृजेश राठौर, उपाध्यक्ष राहुल अग्रहरि, सदस्य अंश गुप्ता, प्रदीप सिंह श्याम, मनीष राठौर और उत्कर्ष कोरी ने सौजन्य भेंट कर गौसेवा से जुड़े अपने कार्यों की जानकारी साझा की। संगठन के सदस्यों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।
बैठक में जिले की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही यह मांग प्रमुखता से उठाई गई कि जिले में संचालित और नए स्थापित होने वाले उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को दिया जाए, ताकि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके और युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हों।

अन्य ख़बरें

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, धूमा के तीन युवकों की मौत

Newsdesk

शहर कांग्रेस के पदाधिकारी घोषित, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading