April 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कंटगी को मिली बड़ी सौगात: 50 बिस्तरों के नए अस्पताल का हुआ भूमिपूजन, 10 करोड़ की लागत से बनेगा भवन

*



कंटगी (बालाघाट)।शहर के शासकीय अस्पताल परिसर में 04 अप्रैल की शाम 50 बिस्तरों वाले नए अस्पताल निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ। करीब 10.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अस्पताल आने वाले समय में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा।
कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक गौरव पारधी ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



*“स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता” – सांसद भारती पारधी*

सांसद भारती पारधी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है और आमजन तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। सांसद ने कंटगी विधायक गौरव पारधी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तरह के प्रयासों से कंटगी में विकास की रफ्तार और तेज होगी।



*“100 बिस्तरों की दिशा में पहला कदम” – गौरव पारधी*

विधायक गौरव पारधी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने क्षेत्र के लिए 100 बिस्तरों के अस्पताल की मांग रखी थी। फिलहाल 50 बिस्तरों की स्वीकृति मिली है, लेकिन बाकी 50 बिस्तर भी जल्द स्वीकृत होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब कंटगी शहर के विकास कार्यों को गति दी जा रही है। बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण और सब्जी मंडी के विस्थापन जैसी योजनाएं भी पाइपलाइन में हैं, जिससे शहर की तस्वीर बदलेगी।


*शहर के साथ गांवों में भी विकास कार्य जारी*

इसी क्रम में ग्राम पंचायत चिकमारा में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह कार्य राहत भरा साबित होगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि इससे आवागमन सुगम होगा तथा गांव के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में केशर बिसेन, मेष देशमुख, महेंद्र बाहेश्वर, परसराम नागेश्वर, अजय मेश्राम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता अरविंद देशमुख, जनभागीदारी अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जनपद सदस्य सुरमन सुखराम राउत, सरपंच श्रीमती अनीता मदनलाल गेडाम, उपसरपंच परसराम नागेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


*अस्पताल निर्माण से स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार*

नए अस्पताल के निर्माण से कंटगी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। अब तक गंभीर इलाज के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ते थे। 50 बिस्तरीय अस्पताल शुरू होने के बाद कई जरूरी उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी।

अन्य ख़बरें

5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, आरपीएफ और गोताखोरों ने दबोचा, सैकड़ों चोरी की वारदातों से जुड़ाव की आशंका

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23.21 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कृषि क्षेत्र को दी कई सौगातें

Newsdesk

5 घंटे तालाब में छिपा रहा शातिर चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading