April 8, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘तूफान’ के लिए दो साल से ट्रेनिंग ले रहे हैं फरहान, एक पुराना वीडियो किया शेयर!

मुम्बई, 25 मार्च (आईएएनएस)| फरहान अख्तर जल्द ही आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘तूफान’ में एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे। वही, टीजर रिलीज के बाद से ही इस फिल्म ने जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। 2 साल पहले का एक थ्रोबैक वीडियो साझा करते हुए जब उन्होंने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

फिल्म में फरहान अख्तर डोंगरी से एक गुंडे की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे जो एक राष्ट्रीय मुक्केबाज बनने का सफर तय करता है।

निस्संदेह, अभिनेता लंबे समय से इस किरदार के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं, यही वजह है कि उन्हें अपने द्वारा निभाये गए किरदारों के प्रति अपने समर्पण के लिए जाना जाता है।

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृत्युंजय ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

‘तूफान’ का प्रीमियर 21 मई 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

कॉकटेल-2 के नए गाने ‘जब तलक’ ने ऑन किया वेकेशन मोड, ‘तुम ही हो बंधु’ की वाइब

Newsdesk

18 की उम्र में शादी तो 20 में बनीं मां, प्यार के लिए समाज से तोड़ा नाता, फिल्म स्क्रिप्ट से कम नहीं ‘नीता’ की कहानी

Newsdesk

साकिब सलीम : कभी विराट कोहली के साथ खेला था क्रिकेट, आज बन गए फिल्म स्टार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading