April 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट सत्र में 14 दिन की कटौती

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)| चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बजटसत्र में कटौती करते हुए गुरुवार को लोकसभा को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बजट सत्र मूल रूप से 8 अप्रैल तक जारी रहने वाला था।

यह कदम पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के कारण विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा इसे कम करने के अनुरोध के बाद आया है। विधानसभा चुनाव शनिवार से 29 अप्रैल के बीच होने हैं।

बीजू जनता दल के सांसद भर्तृहरि महताब ने ऑन द चेयर घोषणा की कि लोकसभा को प्रश्न काल आयोजित करने और सदन में विधायी कारोबार के कागजात पेश करने के बाद अनिश्चिकाल के लिए स्थगित किया जाता है।

महताब ने घोषणा की कि लोकसभा ने बजट सत्र की 24 बैठकों के दौरान 114 प्रतिशत उत्पादकता दर्ज की और वित्त विधेयक, 2021 सहित 18 विधेयकों को पारित किया।

बजट सत्र का पहला भाग 29 जनवरी को शुरू हुआ और 29 फरवरी को संपन्न हुआ।

एक गैप के बाद, दूसरा भाग 8 मार्च को शुरू हुआ।

27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होंगे।

27 मार्च से 6 अप्रैल के बीच तीन चरणों में असम में 126 सीटों के लिए मतदान होगा।

पुड्डचेरी की 30 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों और केरल की 140 सीटों के लिए चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे।

परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

केंद्रीय कैबिनेट ने अरुणाचल में 2,920 मेगावाट के दो हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को दी हरी झंडी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

महाराष्ट्र : केडगांव में कालाबाजारी के लिए रखा गया अनाज जब्त, एक के खिलाफ मामला दर्ज

Newsdesk

कैबिनेट ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए लागत संशोधन और इक्विटी में निवेश को दी मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading