April 9, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोविड-19: गौतमबुद्धनगर में विद्यालयों के लिए निर्देश, नये सत्र में नही बढ़ा सकेंगे फीस

Newly appointed Gautam Buddha Nagar District Magistrate Suhas LY assumed charge on Tuesday. (Photo: Sanjeev Kumar Singh Chauhan)

गौतमबुद्धनगर, 8 मई| गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने स्कूल फीस को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइंस के अनुसार, स्कूल शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए फीस तो ले सकते हैं, लेकिन फीस बढ़ा नहीं सकते। वहीं स्कूल उसके बाद भी अगर ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस गाइडलाइन कि जानकारी नोएडा डीएम सुहास एल वाई ने ट्वीट के माध्यम से दी। जिला अधिकारी सुहास एल वाई ने जिस गाइडलाइंस को साझा किया गया उसके अनुसार स्कूल 2020-21 के लिए फीस नही बढ़ा सकते और वहीं स्कूल टीचरों को लॉकडाउन अवधि में सैलरी देनी होगी।

लॉकडाउन के दौरान स्कूल ट्रांसपोर्ट फीस नही लेंगे, वहीं स्कूल अभिभावक से एडवांस फीस या तीन महीने की फीस जमा करने के लिए बाध्य नही करेंगे। साथ ही लॉकडाउन में भी किसी भी छात्र को ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित नहीं किया जाएगा।

लॉकडाउन के दौरान अभिवावक फीस जमा नही कर पाये तो स्कूल किसी छात्र का नाम नही काट सकता,वहीं स्कूल लॉकडाउन के दौरान किसी भी स्टूडेंट को ऑनलाइन पढ़ाई से मना नही कर सकता।

कोई स्कूल सरकार के आदेशों का उल्लंघन करता है, उसकी शिकायत सचिव जनपदीय शुल्क नियामक समिति/जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्धनगर की मेल आईडी पर की जा सकती है। वहीं गाइडलाइंस के अनुसार स्कूल की शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और जांच के बाद यूपी सेल्फ फाइनेंस्ड इंडिपेंडेंट स्कूल (फ्री रेगुलेशन) ऐक्ट 2018 के तहत कार्रवाई होगी।

अन्य ख़बरें

ईसीआई ने मतदान प्रक्रिया देखने के लिए केरल में 23 देशों के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

Newsdesk

टीएमसी सरकार ने सिर्फ वोटों की फसल काटने का काम किया’, शिवराज सिंह चौहान ने बंगाल में किसानों से किया सीधा संवाद

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर में 100 दिन के एंटी-ड्रग अभियान की तैयारियों की समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading