April 7, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मप्र में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 3,614, अब तक 215 मौतें

भोपाल, 10 मई| मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3614 हो गई और मौतों का आंकड़ा 215 तक पहुंच गया है। राज्य के तीन जिले ऐसे हैं, जहां बीते 21 दिनों से कोरोना का नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक,

राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 3614 हो गई है। इंदौर में सबसे ज्यादा मरीज हैं, संख्या 1858 हो गई है। राजधानी भोपाल में 743, जबलपुर में 123, उज्जैन में 237, मुरैना में 22, खरगोन में 81, बड़वानी में 26, छिंदवाड़ा में 5, विदिशा में 13, होशंगाबाद में 37 और खंडवा में 56 लोग कोराना से संक्रमित हैं।

इसी तरह देवास में 43, रतलाम में 23, धार में 79, रायसेन में 64, शाजापुर में 8, मंदसौर में51,आगर मालवा में 13, बुरहानपुर में 55, सागर में 6, ग्वालियर में 22, नीमच में 12, श्योपुर में 4, अलिराजपुर, हरदा, अनूपपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़ व शहडोल में तीन-तीन, रीवा, भिंड व डिडोरी में दो-दो और अशोकनगर, बैतूल, पन्ना, झाबुआ,सीहोर व गुना में एक-एक मरीज के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के ब्यौरे के अनुसार, प्रदेश में मौतों की संख्या बढ़कर 215 हो गई है। अब तक इंदौर में 89, भोपाल में 30, उज्जैन में 45, खरगोन में 8, खंडवा व देवास में 7-7 मौतें हुई हैं। अब तक 1676 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 891 लोग इंदौर से हैं। भोपाल में 393 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

अन्य ख़बरें

28 फरवरी से अब तक लगभग 7.6 लाख भारतीय लौटे स्वदेश : विदेश मंत्रालय

Newsdesk

दुनिया के कौन-कौन से देश युद्ध और संघर्षों में घिरे? जानें इनसे क्या-क्या प्रोडक्ट्स होते हैं सप्लाई

Newsdesk

अमान्य स्कूलों एवं अवैध कोचिंग पर सख्ती, प्रदेशभर में 18 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading