April 8, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

लॉकडाउन में माहिका इस तरह से खुद को रख रही हैं हेल्दी और फिट

Mahika Sharma.

लंदन, 11 मई| अभिनेत्री माहिका शर्मा फिलहाल ब्रिटेन में रह रही हैं और ऐसे में उनका कहना है कि जारी इस लॉकडाउन के दौरान खुद को स्वस्थ, उजार्वान, फिट व आकर्षक बनाए रखने के लिए वह पोल डांसिंग का आनंद ले रही हैं। वह कहती हैं, “चूंकि कोई जिम या योग प्रशिक्षण केंद्र इस वक्त खुला नहीं है, ऐसे में खुद को मेंटेंन व उजार्वान बनाए रखने के लिए मैं पोल डांसिंग कर रही हूं। यह मेरे लिए तनाव को दूर भगाने का एक बेहतरीन उपाय है।”

वह आगे कहती हैं, “पोल डांसिंग के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह बेहद मजेदार है। आपको एहसास ही नहीं होगा कि आप कोई व्यायाम कर रहे हैं। यह आगे बढ़ते रहने और न थमने का एक बेहतर तरीका है।”

इस पूर्व टीन मिस नॉर्थईस्ट का यह भी मानना है कि पोल डांसिंग लोगों में आत्मविश्वास, स्वतंत्रता, सेक्सीनेस और शक्ति की भावना भी पैदा करता है, जो कोई और स्पोर्ट नहीं कर सकता। यह न केवल एक बेहतर शरीर बल्कि एक स्वस्थ मन के लिए भी शानदार है।

अन्य ख़बरें

साकिब सलीम : कभी विराट कोहली के साथ खेला था क्रिकेट, आज बन गए फिल्म स्टार

Newsdesk

18 की उम्र में शादी तो 20 में बनीं मां, प्यार के लिए समाज से तोड़ा नाता, फिल्म स्क्रिप्ट से कम नहीं ‘नीता’ की कहानी

Newsdesk

शास्त्रीय संगीत जगत के ‘गंधर्व कुमार’: बीमारी को मात देकर मंच पर वापसी करने वाले ‘शिवपुत्र’, ‘धुनुगम राग’ के साथ लाई क्रांति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading