April 8, 2026
सी टाइम्स
क्राइमबॉलीवुडमनोरंजन

लॉकडाउन उल्लघंन के लिए हिरासत में पूनम पांडे

मुंबई, 11 मई| मॉडल पूनम पांडे व उनके एक दोस्त को कोरोनावायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के चलते मरीन ड्राइव पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पूनम अपने दोस्त सैम अहमद के साथ रविवार रात करीब 8.05 बजे अपनी नई लग्जरी कार में सवार होकर शहर की सैर पर निकली थीं। उनकी इस कार को भी जब्त कर लिया गया था।

हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, दोनों के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 व राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

पूनम अक्सर अपने विवादित हरकतों के चलते सूर्खियों में बनी रहती हैं और इसके साथ ही वह अपने फोटोशूट की वजह से भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

अपने एक हालिया पोस्ट में वह अपने ‘पसंदीदा खिलौने’ के साथ खेलती नजर आईं।

अन्य ख़बरें

साकिब सलीम : कभी विराट कोहली के साथ खेला था क्रिकेट, आज बन गए फिल्म स्टार

Newsdesk

18 की उम्र में शादी तो 20 में बनीं मां, प्यार के लिए समाज से तोड़ा नाता, फिल्म स्क्रिप्ट से कम नहीं ‘नीता’ की कहानी

Newsdesk

शास्त्रीय संगीत जगत के ‘गंधर्व कुमार’: बीमारी को मात देकर मंच पर वापसी करने वाले ‘शिवपुत्र’, ‘धुनुगम राग’ के साथ लाई क्रांति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading