
मुंबई, 12 मई| अभिनेत्री कृति सैनन ने लॉकडाउन के बीच अजीबोगरीब रिएक्शन वाले वीडियो साझा किए हैं। इंस्टाग्राम पर साझा वीडियो में कृति ने जाहिर किया है कि वह इन दिनों कैसा महसूस कर रही हैं। पहले वीडियो में कृति ऑल-डेनिम लुक में हैं और एक ग्लास-विंडो पर नॉक करते नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे क्लिप में वह अपनी फिंगर का इस्तेमाल गन के रूप में करते हुए खुद को सिर में शूट करती नजर आ रही हैं।
कृति ने क्लिप के साथ लिखा, “लॉकडाउन ने मुझे कुछ ऐसा कर दिया है।”
फिल्मों की बात करें तो कृति निर्देशक लक्ष्मण उटेकर की फिल्म ‘मिमी’ में नजर आएंगी।


