April 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार के सहरसा में वज्रपात से 4 बच्चों सहित 5 की मौत

सहरसा, 28 जून (आईएएनएस)| बिहार के सहरसा जिले के बलवाघाट सहायक थाना क्षेत्र में सोमवार को वज्रपात से चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब ये सभी लोग आम के बगीचे में आम चुन रहे थे। बलवाघाट सहायक थाना के प्रभारी गुड्डु कुमार ने बताया कि बलवाघाट के सरोजा गांव में कुछ लोग खराब मौसम में आम के बगीचे में नीचे गिरे आम चुन रहे थे। इसी दौरान आकाषीय बिजली गिरने (वज्रपात) से पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान भोगिया देवी (78), सिमल कुमारी (5), संगीता कुमारी (13), मनीषा कुमारी (12) तथा बादल कुमार (9) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सभी ष्षवों को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

इधर, जिला प्रषासन ने सभी मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में वज्रपात की घटना लगातार हो रही है। शनिवार को राज्य में वज्रपात की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश : महिला आरक्षण अधिनियम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया गया

Newsdesk

अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, विधानसभा सदस्यता बनी रहेगी बरकरार

Newsdesk

गढ़ा में शराब दुकान पर बदमाशों का तांडव, हफ्ता न देने पर तोड़फोड़ और मारपीट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading