April 9, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले मजदूरों को घर पहुंचाने में लगाएं संसाधन : मायावती

BSP Supremo Mayawati. (File Photo)

लखनऊ, 18| बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों को सरकारें इंसानियत के नाते घर पहुंचाने में सरकारी शक्ति व संसाधन इस्तेमाल करें क्योंकि देश इनके ही बल पर ‘आत्मनिर्भर’ बनेगा। मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, “सरकारों से अपील है कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवता व इंसानियत के नाते भी घर वापसी कर रहे गरीब प्रवासी मजदूर परिवारों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने में सरकारी शक्ति व संसाधन का पूरा इस्तेमाल करें, क्योंकि देश इनके ही बल पर ‘आत्मनिर्भर’ बनेगा।”

इससे पहले उन्होंने लिखा, “औरैया की भीषण दुर्घटना में मारे गए मजदूरों व घायलों को इकट्ठा ट्रक में भरकर उनके घर भेजने की हृदयहीनता पर उभरा जन आक्रोश उचित ही है। इससे साबित होता है कि सीएम के निर्देशों को गंभीरता व संवेदनशीलता से नहीं लिया जा रहा है। अति-दु:खद। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।”

उन्होंने लिखा, “इतना ही नहीं बल्कि देश में अभी भी हर जगह लाखों गरीब प्रवासी मजदूर परिवारों की बर्बादी, बदहाली व भूख-प्यास आदि के दृश्य मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। खासकर ऐसे महाविपदा के समय में इन लोगों पर पुलिस व प्रशासन की बर्बरता को रोकना केन्द्र व राज्य सरकारों के लिए बहुत जरूरी है।”

अन्य ख़बरें

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी,

Newsdesk

पंजाब : नवजोत कौर सिद्धू होंगी अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा, भगवंत मान पर साधा निशाना

Newsdesk

मध्य प्रदेश: गेहूं की खरीद के लिए 19 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading