April 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लखनऊ- चारु काव्यांगन द्वारा आयोजित कविसम्मेल व सम्मान समारोह संम्पन्न हुआ

लखनऊ! साहित्यिक अनुष्ठान *चारु काव्यांगन* के बैनर तले कवि सम्मेलन एवं सम्मान समाहरोह यूपी महोत्सव अलीगंज लखनऊ में विधिवत संम्पन्न हुआ।

समारोह को अध्यक्षता आ0 घनानंद मेघ जी ने किया मुख्य अतिथि आ0 चन्द्र देव दीक्षित जी रहे। विशिष्ट अतिथि आ0 विनोद शंकर शुक्ल जी व आ0 डॉ शोभा त्रिपाठी जी रहीं। मंच पर संरक्षक की भूमिका में डॉ शोभा दीक्षित “भावना” जी रहीं।

इस अवसर पर संस्था द्वारा आ0 विजय प्रसाद त्रिपाठी जी को चारु काव्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं शानदार संचालन संस्था की उपाध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता जी ने किया।

समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत संस्था की संस्थापिका रेनू द्विवेदी ने किया। समारोह में संस्था के महामंत्री आ0 मंजुल मिश्र मंजर जी, आ0 निर्भय नारायण गुप्त जी, मधु दीक्षित जी,पण्डित रवीश पांडेय जी,स्वाति मिश्रा जी,वर्षा श्रीवास्तव जी,योगी योगेश जी, नीलेश ज्वाला ‘राजहंस’ जी, रमेशचंद्र श्रीवास्तव ‘रच श्री’जी, मनमोहन बाराकोटी जी, डॉ सुभाष चन्द्र रसिया जी, वंदना ओजल जी ने शानदार काव्यपाठ कर कार्यक्रम को ऊंचाईयां प्रदान की।
कवि सम्मेलन के अंत में संस्था के महामंत्री मंजुल मिश्र “मंजर” जी ने सभी काव्य मनीषियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

यह जानकारी चारूं काव्यांगन के मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र पयासी जी द्वारा साझा की गई

अन्य ख़बरें

‘बाबरी बनाने वालों के साथ गठबंधन से बेहतर 20 साल विपक्ष में बैठना पसंद’, हुमायूं कबीर विवाद पर अमित शाह की दो टूक

Newsdesk

150 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, 25 लाख की संपत्ति बरामद

Newsdesk

महिला ने मिर्ची झोंकी, साथी ने मार दी गोलीपाटन थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading