April 9, 2026
सी टाइम्स
खेल

अपने आने वाले पहले बच्चे को लेकर उत्साहित हैं हार्दिक, नताशा

Together we are excited: Hardik, Natasa expecting first child.

नई दिल्ली, 1 जून| भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार को बताया कि वह और उनकी मंगेतर सर्बियाई अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक आने वाले अपने बच्चे को लेकर उत्साहित हैं। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी, जिसमें वह अपनी मंगेतर के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। फोटो में हार्दिक की मंगेतर गर्भवती दिखाई दे रही हैं।

हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ” नताशा और मेरा सफर शानदार रहा है और अब हमारा यह सफर और भी बेहतर होने वाला है। हम जल्द ही एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने जीवन के एक नए फेस को लेकर बहुत खुश हैं और आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं।”

इस साल की शुरूआत में हार्दिक ने घोषणा की थी कि वह और नताशा ने एक दूसरे से सगाई कर ली है।

एक जनवरी को हार्दिक ने खुद सोशल मीडिया पर नताशा के साथ एक फोटो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिंदुस्तान। 01.01.2020 सगाई।”

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: शुभमन गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना, डीसी के खिलाफ मैच से जुड़ा है मामला

Newsdesk

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पुरुष और महिला घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई

Newsdesk

आईपीएल 2026: गिल, सुंदर और बटलर की फिफ्टी, जीटी ने डीसी को दिया 211 रन का टारगेट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading