April 10, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

कोविड-19 : पाकिस्तान में बेरोजगार होंगे 30 लाख लोग

ISLAMABAD, June 1, 2020 (Xinhua) — People wait to receive charity food from a Pakistani charity organization amid COVID-19 pandemic in Islamabad, capital of Pakistan, on June 1, 2020. Pakistani Prime Minister Imran Khan on Monday said that people should learn living with COVID-19 by taking precautionary measure to avoid contracting it till its vaccine is made. (Xinhua/Ahmad Kamal)

इस्लामाबाद, 6 जून | पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर देश में औद्योगिक और सर्विस सेक्टर से जुड़े अनुमानित 30 लाख (3 मिलियन) लोगों की नौकरी जा सकती है और गरीबी का स्तर मौजूदा 24.3 प्रतिशत से बढ़कर 33.5 प्रतिशत हो सकता है। पाकिस्तानी पार्लियामेंट के उच्च सदन सीनेट को मंत्रालय ने शुक्रवार को सूचित कर कहा, “सर्विस सेक्टर में 20 लाख (2 मिलियन) से अधिक नौकरियों के जाने की संभावना है, जबकि महामारी से उत्पन्न आर्थिक संकट पर औद्योगिक क्षेत्र में 10 लाख (एक मिलियन) नौकरियां जाएंगी।”

समाचार एजेंसी ने मिनिस्ट्री के हवाले से कहा, “महामारी से पहले सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 3.24 प्रतिशत होने की उम्मीद थी, जो अब चालू वित्त वर्ष के दौरान घटकर -0.4 प्रतिशत हो गई है।”

इसने यह भी कहा कि राजकोषीय घाटा भी जीडीपी के शुरुआती लक्ष्य 7.5 प्रतिशत से बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में अब तक 89 हजार 249 लोग कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित हुए हैं। जबकि देश में कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आकर 1 हजार 838 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के एक साल में सबसे ज्यादा सोलर कैपेसिटी जोड़ने की उपलब्धि पर जताई खुशी

Newsdesk

पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा के ‘भरोसा पत्र’ में 15 बड़े वादे, यूसीसी, महिलाओं को 3 हजार और युवाओं को रोजगार

Newsdesk

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading