May 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म मेजर का एकसाथ ट्रेलर लॉन्च करेंगे सलमान, महेश बाबू और पृथ्वीराज

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)| सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म मेजर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बात ऐसी है कि इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो रहा है और इसको सुपरस्टार सलमान खान, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारान एक साथ लॉन्च करेंगे। इस फिल्म के मेर्कस ने बताया है कि, सारी तैयारियां हो गई है। जिसमें साफ जाहिर है कि हैदराबाद में महेश बाबू एक बहुत बड़े पैमाने पर इसका ट्रेलर लॉन्च करेंगें वहीं सलमान खान और पृथ्वीराज सुकुरमान भी हिंदी व मलयालम में अपने सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर का अनावरण करेंगे।

इस फिल्म को लेकर हम आपको बता दे कि ये फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है, जो कि मुंबई हमले 26/11 के एक बहादुर ऑफिसर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी है। वहीं इस फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में आदिवी शेष नजर आने वाले है।

इस फिल्म को लेकर संदीप ने कहा है कि ये फिल्म हिंदी, तेलगू और मलायाम भाषा में रिलीज होगी। वहीं आपको बता दे कि फिल्म में सोनी पिक्चर्स, एप्लस मूवीज, शशि किरण टिक्का, सोविक्ता, प्रकाश राज कई लोगों का सहयोग है।

अन्य ख़बरें

जब तक तलाक नहीं होता, कोई फिल्म नहीं करूंगा: अभिनेता रवि मोहन

Newsdesk

ओडिशा सरकार उड़िया सिनेमा के पुनरुद्धार के लिए नई फिल्म नीति लाएगी

Newsdesk

विक्की कौशल : इंजीनियरिंग से अभिनय की दुनिया में रखा कदम, ‘मसान’ से ‘छावा’ तक शानदार सफर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading