27.6 C
Jabalpur
June 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

अवतार : द वे ऑफ वॉटर’ का टीजर देखकर फैंस हुए शॉक्ड

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)| बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का टीजर ऑनलाइन रिलीज हो गया है। इसे पहले थियेटर में रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। फिल्म 16 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

फिल्म के टीजर ने फिल्म को लेकर सबकि उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में पेंडोरा के चमकीले नीले पानी के शॉट्स शामिल हैं, पहली फिल्म में पेश किए गए उड़ने वाले जीव टोरुक, और नए व्हेल जैसे दिखने वाले जानवर भी नजर आने वाले है।

फिल्म कैमरून और जॉन लैंडौ द्वारा निर्मित है, फिल्म में जो सलदाना, सैम वथिर्ंगटन, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, एडी फाल्को, जेमाइन क्लेमेंट और केट विंसलेट हैं।

20वीं सेंचुरी स्टूडियोज इंडिया ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज करेगी।

पहली किस्त दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने 2.84 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।

अन्य ख़बरें

‘इंडस्ट्री के असली माचो मैन हैं संजय दत्त’, अभिनेता के डांस ट्रिक को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने खोला राज

Newsdesk

माधुरी दीक्षित ने मां स्नेहलता को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, कहा- हर दिन मौजदूगी महसूस होती है

Newsdesk

गोल्डन और व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading